Skoda Superb भारतीय बाजार में वापसी कर रही है, 3 अप्रैल को फिर से लॉन्च किया जाएगा।

Skoda Superb भारतीय बाजार में वापसी कर रही है, 3 अप्रैल को फिर से लॉन्च किया जाएगा।

Skoda Superb Re-launch: स्कोडा सुपर्ब की तीसरी पीढ़ी का मॉडल भारत में वापसी कर रहा है। इस सेडान को 3 अप्रैल को री-लॉन्च किया जाएगा। भारत में इस मॉडल की बिक्री पिछले साल अप्रैल में ही रोक दी गई थी।

Skoda Superb Re-launch: कार निर्माता कंपनी स्कोडा भारत में अपनी एक लोकप्रिय कार मॉडल को वापस लाने जा रही है। स्कोडा सुपर्ब एक बार फिर भारतीय बाजार में वापसी कर रही है। पिछले साल कंपनी ने स्कोडा सुपर्ब के थर्ड जेनरेशन मॉडल की बिक्री बंद कर दी थी। अब स्कोडा इस मॉडल को भारतीय बाजार में दोबारा लॉन्च कर रही है। इस मॉडल की सभी इकाइयों का आयात किया जा रहा है। स्कोडा सुपर्ब के चौथे जेनरेशन मॉडल को पिछले साल नवंबर के महीने में ग्लोबल मार्केट में उतारा गया है।

2023 में बिक्री बंद हो गई

Skoda Superb का तीसरी पीढ़ी का मॉडल पहले से ही भारतीय बाजार में मौजूद था। लेकिन, कंपनी ने 1 अप्रैल, 2023 को भारतीय बाजार में इस मॉडल की बिक्री बंद कर दी थी। इसके बाद पिछले साल सितंबर के महीने में ही कंपनी ने इस मॉडल को रीलॉन्च करने की योजना की जानकारी दी थी। अब करीब एक साल बाद इस मॉडल की भारतीय बाजार में वापसी होने जा रही है। Skoda Superb का थर्ड जनरेशन मॉडल इस साल 1 अप्रैल 2024 को फिर से लॉन्च होने जा रहा है।

स्कोडा सुपर्ब मॉडल का निर्माण भारत में नहीं किया जा रहा है। इसकी सभी इकाइयों का आयात सरकार के जीएसआर 870 नियम के तहत किया जा रहा है। इस नियम के मुताबिक एक मैन्युफैक्चरिंग कंपनी बिना किसी परमिशन के 2500 यूनिट्स का इंपोर्ट कर सकती है।

इस मॉडल की कीमत क्या होगी?

भारतीय बाजार में जब स्कोडा सुपर्ब पहली बार आई थी तब इसकी कीमत 34.19 लाख रुपये से 37.29 लाख रुपये के बीच शुरू हुई थी। अब जब यह कार पूरी तरह से इंपोर्ट हो गई है तो इसकी कीमत में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इस कार की कीमत करीब 43 लाख रुपये हो सकती है।

दुनिया का सबसे मजबूत बीमा ब्रांड कौन है? चीन के प्रभुत्व वाले क्षेत्र में भारत की उपस्थिति

सूरत: 400 रुपये के लिए युवक की पीट-पीटकर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*