Delhi Liquor Scam: संजय सिंह का बड़ा खुलासा, बीजेपी ने किया शराब घोटाला

Delhi Liquor Scam: संजय सिंह का बड़ा खुलासा, BJP ने किया शराब घोटाला

Delhi Liquor Scam: आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, यह शराब घोटाला दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने किया है।

Sanjay Singh Press Conference: आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने आज यानी शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कई बड़े खुलासे किए। सिंह ने दावा किया है कि दिल्ली शराब घोटाला भाजपा ने किया था। इस घोटाले में भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हैं।

संजय सिंह प्रेस कांफ्रेंस करते हुए

संजय सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को साजिश और साजिश रचकर गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली की जनता के लिए लगातार काम कर रहे मुख्यमंत्री को साजिश के तहत जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि यह शराब घोटाला दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ने किया है। संजय सिंह ने बताया कि एक शख्स मंगुटा रेड्डी हैं। मगुंटा रेड्डी ने कुल 3 बयान दिए, उनके बेटे राघव मंगुटा ने 7 बयान दिए। पिता-पुत्र ने मिलकर कुल 10 बयान दिए।

संजय सिंह ने कहा कि 16 सितंबर, 2022 को जब ईडी ने पूछा कि क्या वह अरविंद केजरीवाल से मिले हैं, तो उन्होंने कहा कि वह चैरिटेबल ट्रस्ट की जमीन के लिए मिले थे। फिर उसके बेटे राघव को गिरफ्तार कर 5 महीने तक जेल में रखा जाता है और वह अपना बयान बदल देता है। उन्होंने कहा कि राघव मंगुटा के 7 बयान 10 फरवरी से 16 जुलाई तक लिए गए। 3 बयान उनके पिता ने दिए थे। 6 बयानों में राघव ने कहा कि वह केजरीवाल को नहीं जानता, लेकिन 5 महीने में टूट कर केजरीवाल के खिलाफ 7वां बयान देता है।

संजय सिंह ने आगे कहा कि हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों के पहले के बयान गायब हो गए और कहा कि जो बयान अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नहीं थे उन्हें बिना विश्वसनीयता वाला बताया गया. जब कोर्ट के आदेश पर हमारे वकीलों ने उन बयानों को देखा तो वे चौंक गए क्योंकि उन 9 बयानों में अरविंद केजरीवाल का नाम नहीं था। अब सवाल उठता है कि आखिर ये दोनों कौन हैं, जिन्हें शराब का कारोबारी बताया जा रहा है। संजय सिंह ने प्रधानमंत्री के साथ मंगुटा रेड्डी की तस्वीर दिखाई।

संजय सिंह ने कहा कि जब वह 16 जुलाई को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान देते हैं तो उन्हें 18 जुलाई को जमानत मिल जाती है। आप समझते हैं कि यह क्या साजिश है। प्रधानमंत्री के साथ इसका क्या संबंध है? आज की तारीख में वह टीडीपी से चुनाव लड़ रहे हैं। वह प्रधानमंत्री की तस्वीर लगाकर वोट मांग रहे हैं। उन्हें शराब कारोबारी बताया जा रहा था जो मुख्यमंत्री के खिलाफ बयान देता है। अब इसे छिपा दिया गया है।

Health and Energy Drink: ई-कॉमर्स कंपनियां हेल्थ और एनर्जी ड्रिंक्स के नाम पर कुछ भी नहीं बेच पाएंगी

Taiwan Earthquake: तेज भूकंप से हिला तैवान, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.5 रही, पड़ोसी जापान ने सुनामी का अलर्ट जारी किया

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*